DELHI CM: गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियाँ : हम सभी जानते है की पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा इस पर ख़ूब चर्चा हो रही हैं जिसका सस्पेंस अब जा के ख़त्म हुवा हैं क्यूंकि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। चलिए आज हम दिल्ली में अब तक कौन कौन मुख्यमंत्री बना है और क्या उपलब्धियाँ रही है इसके बारे में चर्चा करते हैं। सन 1952 में इस पद की स्थापना के बाद से, दिल्ली ने कई नेताओं को देखा है जिन्होंने शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तो चलिए पढ़ते है इसके बारे में और जानते है ये इतिहास।
दिल्ली सीएम के पद का उदय
DELHI CM: दिल्ली को अपनी विधानसभा और मुख्यमंत्री का पद, पार्ट सी स्टेट्स एक्ट 1951 के तहत दिया गया था। हालाँकि, 1956 में, जब दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया, तो यह पद समाप्त कर दिया गया। लेकिन सन 1993 में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम के बाद, दिल्ली के सीएम का पद (CM DELHI) फिर से लाया गया, जिससे दिल्ली को आंशिक राज्य का दर्जा और एक निर्वाचित सरकार मिली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी उपलब्धियाँ
1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश (1952-1955)
दिल्ली के पहले विधान सभा चुनाव के बाद, चौधरी ब्रह्म प्रकाश जी दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे। उनका कार्यकाल दिल्ली के शासन और शहरी नियोजन की नींव रखने पर केंद्रित था। स्वतंत्रता के बाद आए प्रवासियों के लिए बुनियादी ढाँचे और आवास की स्थापना में इन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2. गुरमुख निहाल सिंह (1955-1956)
दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री श्री गुरमुख निहाल सिंह थे। पद ख़त्म होने की वज़ह से सिर्फ़ थोड़े समय के लिए सेवारत रहे। उनके योगदान में नागरिक प्रशासन और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं में सुधार के प्रयास शामिल थे।
3. मदन लाल खुराना (1993-1996)
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की बहाली के बाद 1993 में, मदन लाल खुराना जी ने कार्यभार संभाला। उन्होंने बुनियादी ढाँचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया, विशेष रूप से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वच्छता में। शहर में बिजली और पानी की आपूर्ति में उनकी सरकार ने सुधार पर जोर दिया।
4. साहिब सिंह वर्मा (1996-1998)
दिल्ली के बाहरी इलाकों में ग्रामीण विकास को, श्री साहिब सिंह वर्मा ने प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में आधारभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को जीवन स्तर को सुधारने और शहर के परिवहन नेटवर्क को बढ़ाने के प्रयास किए गए।
5. सुषमा स्वराज (1998)
श्रीमती सुषमा स्वराज ने थोड़े समय के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान,महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पहलों के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया।
6. शीला दीक्षित (1998-2013)
श्रीमती शीला दीक्षित ने दिल्ली में सबसे लम्बे समय तक राज किया है। 15 वर्षों तक पद पर रह कर दिल्ली की सेवा करने वाली पहली मुख्यमंत्री थी। उनके कार्यकाल में महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण प्रयास किए गए, जिनमें ये सभी कार्य शामिल हैं:
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के कार्यों का विस्तार।
सीएनजी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की शुरुआत ताकि प्रदूषण से निपटा जा सके।
फ्लाईओवर और सड़क बुनियादी ढांचे का विकास ताकि यातायात की भीड़ को कम किया जा सके।
अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सहित सार्वजनिक सेवाओं में वृद्धि।
7. अरविंद केजरीवाल (2013, 2015–2024)
श्री अरविन्द केजरीवाल जी, जन कल्याण पर केंद्रित अपने शासन मॉडल के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में ये सभी कार्य शामिल हैं:
मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए ।
शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना और सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण।
मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों की सहायता के लिए मुफ्त पानी और रियायती बिजली योजनाएँ।
8. आतिशी मर्लेना (सितंबर 2024 -फरवरी 2025)
श्रीमती आतिशी ने, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुक्यमंत्री का पद संभाला और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा, वित्त और बिजली सहित 13 प्रमुख विभागों को अपने पास रखा। दिल्ली विधानसभा के चुनावों के साथ उनका कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हुआ।
9. रेखा गुप्ता (2025–वर्तमान)
रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री (CM DELHI)के रूप में चुन लिया गया हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में नया दृष्टिकोण और नेतृत्व ला रही हैं। इनके कार्यकाल में निम्नलिखित कार्यो पर ध्यान केंद्रित करने पर पहल की गई हैं।
महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण कार्यक्रमों को मज़बूत करना।
डिजिटल शासन का बेहतर सार्वजनिक सेवाओं के लिए विस्तार करना।
वायु प्रदुषण को दूर करना और पर्यावरण को बेहतर बनाना।
यमुना को प्रदुषण मुक्त करना और किनारो पर वॉकवे का निर्माण करना।
परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना।
अब महत्वपूर्ण बात ये होगी कि वर्तमान मुख्यमंत्री जी कितने कम समय में, ये सभी सुविधाएं दिल्ली को उपलब्ध करा पायेगीं। दिल्ली की जनता को इस नयी सरकार से ढेरों उम्मीदें है। आशा है की ये सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे हों और दिल्ली को फिर से एक आधुनिक शहर की पहचान मिल सके।
- “Castillo de Gibralfaro: A Journey Through Spain’s Glorious Past”
- “Porto River Magic: Wine Tasting, Ropeway Rides & Breathtaking Scenery”
- Discover Bern: A Fairytale Destination You Must Experience
- Ghost Town: Belgium’s Most Haunting Abandoned Village
- Kayaking in Houyet-Anseremme: A Scenic Adventure on the Lesse River